तोहफे जन्मदिन के

तोहफे जन्मदिन के  हम  इस तरह अदा करते है,
आपके हक़ में नमाज़े पढ  दिल से दुआ करते है.

चमकती रहेगी  हमेशा  आपकी मंजिलों की राहें,
फानूस  बनकर  जिसे  खुद रौशन  खुदा करते है.

खुशियॉ  आपकी  जिंदगी  में  कभी  कम  न  हो,
आपके  हँसतें  होंठो  से  ही  गुल खिला करते है.

मुद्दतें  हो    जाती   है   हमें  आपको   देखे  हुए,
खुशनसीब  है  वो  जो  हर  रोज़  मिला  करते है.

बेशक  मशरुफ   हूँ  मैं   जहाँ  के  लोगों के लिए,
फूर्सत से हम आपके लिए  नज्में  लिखा करते हैं.

ग़ज़ल   बनाकर   आपको   मैने  जब   भी  कहा,
परिंदे  भी   पास   बैठ   दिल  से  सुना  करते  हैं.

दिल  के  बहुत  ही   करीब  है   मेरे  आप ' यारा',
दुआ में याद आपको खुद से पहले किया करते हैं.


तारीख: 15.06.2017                                    देवांशु मौर्या









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है