भूख

धधकती  ज्वाला  
पेट में लगी आग
कैसे बुझाएं? 
सिकुड़ती आँतें 
पिचके गाल 
बिखरे बाल 
निहारती 
फटी आँखें 
ऊंची-ऊंची इमारतें 
उनके आस पास 
फेंका गया जूठन  
ताकि बुझा सके 
पेट में लगी आग। 


इनके श्रम पर 
खड़ी इमारतें 
जिनमें रहते 
सभ्य परजीवी   
जो पले बड़े 
इन्हें चुस-चुस कर  
माँस खाकर इनका 
इन्हें घिन आती  
देखकर फटी आँखें 
चिथड़ों में लिपटा तन  
इन्हें धधकती 
भूख की ज्वाला 
कहाँ दिखाई देती है? 
 


तारीख: 18.08.2017                                    कैलाश मंडलोंई









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है