1.
करवा चौथ
माँग भरा सिंदूर
शौहर वास्ते
2.
करवा चौथ
चाँद देखे आकाश
चाँद पास में
3.
कैसा है प्यार
छलनी चाँद देखे
चाँद पास में
4.
करवा चौथ
खोट रहे न पास
प्यार ना टूटे
5.
सच्चे मन से
कर मेल मिलाप
जीवन भर
6.
पत्नी सबकी
मांगे लम्बी उमर
निज पति की
7.
रखती व्रत
रिझाने निज पति
भरके माँग
8.
पति मनाते
आज़ादी का दिवस
करवा चौथ
9.
शांति दिवस
मानते सब पति
करवा चौथ
10.
सच्चे दिल से
पति पत्नी मनाते
करवा चौथ