यह भारत की रेल है

रेल है यह रेल है ,यह भारत की रेल है
इसकी वजह से,भारत के हर क्षेत्रों मे मेल है।
सुखद, सुरक्षित यात्रा कराना ही
एक मात्र इसका खेल है।
रेल है यह रेल है, यह भारत की रेल है।

देश की यह रीढ़ है, तभी तो इसमे भीड़ है
तंत्रों से बना यह एक जीवन्त पीर है।
देश की सेवा मे दिन-रात यह गम्भीर है
उत्तर से दक्षिण।, पूरब से लेकर पश्चिम
फैलीं है इसकी पटरियाँ,
जैसे बहती नदी की नीर है।
रेल है यह रेल है, यह भारत की रेल है
सुखद, सुरक्षित यात्रा कराना ही
एक मात्र इसका खेल है।
रेल है यह रेल है, यह भारत की रेल है।

शान है, महान् है, यह देश का अभिमान है
कल भी जवान था यह,आज भी जवान है।
देश की प्रगति में, इसका अपना ही स्थान है
विश्व के पटल पे इसका, खुद मे एक सम्मान है।
देश की यह जान है, देश की यह मान है
देश की सेवा में, दिन-रात यह गतिमान है।
रेल है यह रेल है।, यह भारत की रेल है
सुखद, सुरक्षित यात्रा कराना ही,
एक मात्र इसका खेल है
रेल है यह रेल है, यह भारत की रेल है।


तारीख: 13.09.2019                                    राकेश कुमार साह









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है