बचपन का प्यार (हाइकु कविता)

 

1. 
मिला वो खत, 
बचपन का प्यार, 
बेशकीमती !!

2. 
तुम भी पढ़ो, 
अधूरी मोहब्बत, 
मेरी कहानी !!

3. 
गुलाबी ठंड, 
मुस्कुराता सा चाँद, 
उसकी छवि !!

4. 
नीम का पेड़, 
घंटो का इंतजार, 
आवारा दिल !!

5. 
मौन प्रस्ताव, 
नयनो से संवाद, 
महीनो तक !!

6. 
संध्या का वक्त, 
डूबता दिनकर, 
मेरी सुबह !!

7. 
कंधे पे बैग, 
भीड़ में सिर्फ वह, 
मेरी नजर !!

8. 
उसकी गली, 
कोचिंग का बहाना, 
इश्क की क्लास !!

9. 
छत पर वो, 
धड़कनो का वेग, 
अजीब सुकूं !!

10. 
दोस्तो की टोली, 
उसकी शर्माहट, 
नये सम्बंध !!

11. 
उसकी आंखे, 
चकाचौंध सपने, 
मेरा संकल्प !!

12. 
सोचा बहुत, 
इश्क का इजहार, 
मीठा सा डर !!

13. 
पहला खत, 
दस पन्ने में इश्क, 
अधूरापन !!

14. 
कह न सका, 
डरी हुयी हिम्मत, 
जेब में ख़त !!

15. 
रोया बहुत, 
पुरानी सी डायरी, 
मिला वो ख़त !!

16. 
मिला वो खत, 
बचपन का प्यार, 
बेशकीमती !! 


तारीख: 07.09.2019                                    योगेन्द्र भारत









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है