हम दो हमारे दो

 

हम दो हमारे दो
दो से ज्यादा ना बढ़ाओ जी 
कल्याण धरा का हो जाए
रीत पुरानी मिटाओ जी

जन-जन में खुशियां हो
जनसंख्या नियंत्रण अपनाओ जी
दोस्त यार मित्र सखा से
बात यह बताओ जी।।

धर्म की बेड़ी में ना पडकर
अब किसी को उलझाओ जी
खुद से आगे आकर
जनसंख्या नियंत्रण अपनाओ जी

कल्याण धरा का हो जाए
कदम कदम बढ़ाओ जी
हर किसी का उत्थान हो
जनसंख्या नियंत्रण अपनाओ जी।।
हम दो हमारे दो
दो से ज्यादा ना बढ़ाओ जी
जनसंख्या नियंत्रण अपनाओ जी
जनसंख्या नियंत्रण अपनाओ जी।।


तारीख: 06.04.2020                                    संदीप कुमार









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है