वायदे बेचने का ये बाज़ार नया नया है 

वायदे बेचने का ये बाज़ार नया नया है 
कहते हैं साहेब का रोज़गार नया नया है 

दिल जीत लेते थे अपनी जुबानी कसरतों से 
उनको अपनी शोहरत का खुमार नया नया है 

कब तक बचे रह सकेंगे नफासत में वो भी
आखिर सत्ता का उनको भी शुमार नया नया है 

एक चोट पर इतनी घबराहट क्यों छा गई है 
मालूम होता है ये जम्हूरियत बीमार नया नया है 

देख भाल के चलना सरकारी महकमों में यहाँ 
सभी विपक्षी गुटों में हुआ ये करार नया नया है


तारीख: 07.09.2019                                    सलिल सरोज




रचना शेयर करिये :




नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है