
शिकंजा सम्पूर्ण सत्ता पर कसकर,
सकल संसाधनों पर कब्ज़ा करने वाले,
डर रहे हैं!
और जल रहे हैं ईर्ष्या की आग में।
बड़े-बड़े एकता सम्मेलनों में
सिर्फ विवादित बोल बोले जा रहे हैं।
कहते हैं कुछ कीजिए
वरना वे तुमसे आगे निकल जाएँगे!
और तुम इसे एकता समझ रहे हो
तुम समता की उम्मीद उनसे कर रहे हो
जिनकी रग-रग में विषमता बहती है
जो अपने अजीजों के नहीं हुए
वो तुम्हारे क्या होंगे?
तुम एक सनातन सत्य को भूल रहे हो कि
शोषक सिर्फ शोषण करता है।
“मारुत”
ग्राम+पोस्ट- ढहरिया
तहसील- नादौती जिला- करौली
( राज.) पिनकोड- 322215
ईमेल- pavanjrd@gmail.com